क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पंचायती राज विभाग मई 2023 में जलापूर्ति योजना को लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत केसरिया संग्रामपुर कल्याणपुर प्रखंड में हस्तांतरित की गई जलापूर्ति योजना (नल जल योजना) विगत दो वर्षो बन्द पड़ा हुआ है; यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंड में बंद पड़े नल योजना को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?