क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि: -1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत वार्ड 14 केरिया ग्राम में सन 1960 में करीब 400 परिवारों को पुनर्वास कर बसाया गया था, परन्तु उक्त परिवारों जमीन का पर्चा नहीं मिलने के कारण सरकार द्वारा मिलने वाली सरकारी सहायता राशि नहीं मिल पा रही है,जिससे इन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त वर्ग वास करने वाले सैकड़ों परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने का विचार रखती है ,नही, तो क्यों ?