क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-(1) क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत गुणवंती के वार्ड नं0-10 सिंधिया बाध में रमेश राय, सत्यजित आनंद, विश्वजित कुमार, विद्यानंद राय तथा बगल में स्थित ईंट भट्टा में कार्यरत कर्मियों के निवास स्थान पर लोगों के घर में पानी का पाईप लाइन नहीं बिछाया गया है साथ ही वहाँ पानी टंकी की भी आवश्यकता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त वार्ड में ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के लिए नया पाईप लाइन बिछाने और अतिरिक्त पानी टंकी लगाने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?