क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नरकटियागंज से बलथर पथ (कुल लम्बाई 19.8 कि.मी.) की वर्तमान में चौड़ाई 3.75 मी. है जो सिंगल लेन का है जिससे जाम और दुर्घटनाएँ होती रहती है;2. क्या यह बात सही है कि यह पथ नरकटियागंज को नेपाल और सिकटा से जोड़ने का मुख्य पथ होने के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पथ की प्रस्तावित चौड़ाई 7.0 मी. (टू-लेन) करते हुए चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का विचार रखती है, हाँ,तो कब तक, नहीं तो क्यों?