क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के अंचल पटना सदर मौजा पहाड़पुर अंचल फुलवारीशरीफ के मौजा हरनीचक बेउर ब्रहमपुर खडिहा तक सड़क के किनारे सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क के किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?