क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहां विधान सभा क्षेत्र के तिरहुत नहर के RD संख्या 769.05 पर पूर्व से स्थित बंद पड़े सीडी का जीर्णोद्धार नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है, यदि हाँ तो बंद पड़े उपर्युक्त सीडी का जीर्णोद्धार सरकार कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?