क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है नाबार्ड योजना शीर्ष-4515 अंतर्गत किशनगंज जिला के प्रखण्ड पोठिया में डोंक नदी के नन्हाकुड़ी घाट पर पुल निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल-2 के पत्रांक-774 दिनांक 6.8.2015 द्वारा 14 बिंदुओं पर आधारित चेकलिस्ट, परियोजना प्रबंधक नाबार्ड सह, मुख्यअभियंता , ग्रामीण कार्य विभाग पटना-4 को समर्पित किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी अबतक उक्त डोंक नदी के नन्हाकुड़ी घाट पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है जिस कारण प्रखण्ड क्षेत्र की 50,000 आबादी प्रभावित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार डोंक नदी के नन्हाकुड़ी घाट पर पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?