क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- ( 1 ) क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में सभी छोटे बड़े किसानों के लिए खेत के पास बिजली नहीं रहने से डीजल पंप से सिंचाई करना काफी महंगा पड़ता है ;( 2 ) क्या यह बात सही है कि बिजली की पहुँच के अभाव में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले पोर्टेबल फ्लोटिंग पंप द्वारा बिना किसी लागत के छोटे-छोटे किसानों के बहुमासी खेती में सिंचाई की व्यवस्था उपयुक्त है3.यदि, उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार हर खेत तक बिजली अथवा सौर ऊर्जा से चलने वाले पोर्टेबल फ्लोटिंग पंप ( सब्सिडी देकर ) लगवाने का विचार रखती है हाँ, तो कब तक नहीं, तो क्यों ?