क्या मंत्री, आपदा प्रबन्धन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत-बसैटी के ग्राम-जटहा के वार्ड नं0-14 में मनोज ऋषिदेव पिता डोमी ऋषिदेव की मृत्यु दिनांक 15-09-2022 को मजदूरी पर पटुआ बोरने के क्रम में पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से हो गयी जिसका एफआईआर बौसी थाना में यूडी केस नम्बर-01/22 द्वारा दर्ज है; किन्तु अबतक सरकार द्वारा देय अनुग्रह अनुदान की राशि उनके आश्रिता पत्नी मसोमात रनिया देवी को भुगतान नहीं किया गया है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?