क्या मंत्री ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखण्ड अन्तर्गत 27 पंचायत है और उसकी जनसंख्या साढ़े पाँच लाख है;2. क्या यह बात सही है कि समस्त पंचायत में बिजली की निर्बाध आपूर्ति हेतु वैला पंचायत को पावर सब स्टेशन निर्माण हेतु चयन किया गया;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंण्ड अन्तर्गत वैला में पावर सब स्टेशन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?