क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि–1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट विधान सभा क्षेत्र के गायघाट प्रखंड में सतघट्टा मल्लाह टोला पथ में बागमती नदी पर पुल क्षतिग्रस्त एवं जर्जर स्थिति में होने से ग्रामीणों को तथा मल्लाह टोला से सटे विद्यालय के छात्र/छात्राओं को आवागमन में काफी कठिनाई होती है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नदी पर आर.सी.सी. पुल निर्माण हेतु विभाग को पत्रांक-419, दिनांक 17.02.2023 द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है परन्तु अबतक प्रशासनिक स्वीकृति अप्राप्त है;3. यदि उपयुक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थान पर अवस्थित बागमती नदी पर पुल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?