क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज विधानसभा के मानिकपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 12 महतो टोला में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक कंज्यूमर भार बने रहने से तथा लचर वायरिंग एवं सप्लाई के कारण स्थानीय लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है ; यदि हाँ तो सरकार ऐसे चिन्हित स्थलों पर लचर वायरिंग एवं सप्लाई में सुधार करवाते हुए 63 केवीए के जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?