क्या मंत्री , वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत तरैया प्रखण्ड के पचरौर बाजार एवं फरीदनपुर मठिया बाजार में एक भी व्यवसायिक बैंक की शाखा नहीं होने से क्षेत्र की जनता को बैंकिग सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई होती है;यदि हां, तो सरकार जनहित में उपर्युक्त स्थानों पर व्यवसायिक बैंक की शाखा कब तक स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं,तो क्यों?