क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कदवा प्रखंड के चौनी ग्राम पंचायत के बेरहो तथा गठोरा ग्राम पंचायत के गठोरा कब्रिस्तान के परिसर की घेराबंदी नहीं होने के कारण उक्त दोनों कब्रिस्तान पशुओं का चारागाह बने हुए है; यदि हां, तो सरकार कब-तक उक्त कब्रिस्तानों के परिसर की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?