हिंदी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 08.10.2024 को प्रकाशित शीर्षक “केन केयर पोर्टल लॉन्च, ऑनलाईन होगा आवेदन” को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, गन्ना उधोग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु गन्ना विभाग द्वारा वर्ष 2024 में (ccs.bihar.gov.in) उक्त केयर पोर्टल लॉन्च किया गया है एवं उक्त योजना के तहत केवल प्रमाणित गन्ना बीज क्रय एवं गन्ना यंत्रीकरण योजना के अनुदान के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु ccs.bihar.gov.in पर केन केयर पोर्टल में शामिल किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत कार्बनिक उर्वरक (बायो-कम्पोस्ट),कीटनाशक रसायन, अंतरवर्ती खेती इत्यादि योजना को उक्त नहीं जोड़ा गया है, जिससे किसानों को अनुदान की राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार गन्ना उद्योग विभाग के तहत संचालित सभी योजनाओं को कब तक केन केयर पोर्टल से जोड़ने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?