क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत कोचाधामन विधान सभा के प्रखण्ड-कोचाधामन पंचायत-पुरन्दाह में दोघरिया कब्रिस्तान की चहारदीवारी नहीं होने से मवेशी द्वारा कब्र को छिन्न-भिन्न एवं रास्ता आदि के कारण स्थानीय लोगों से झड़प होता रहता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?