क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या- 01/2019 के तहत 1294 पदों पर बहाली के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (PT), मुख्य परीक्षा (Mains) और काउंसलिंग आयोग द्वारा संपन्न करवा ली गई है;2. क्या यह बात सही है कि आयोग द्वारा प्रमाणपत्रों की जाँच के बाद 1076 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया, फिर भी उनकी नियुक्ति अबतक नहीं हुई है, जिससे वे हताश और निराश हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार 6 वर्षों से लंबित बहाली सहायक उर्दू अनुवादक के सफल अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित करने पर विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?