क्या मंत्री, मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अंतर्गत हवाई अड्डा नहीं है जबकि सरकार के पास खगड़िया में आवश्यकता से अधिक जमीन उपलब्ध है?2. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला से दरभंगा, पटना तथा पूर्णिया कि दूरी अधिक होने के कारण तथा यातायात व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहने से यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है?3. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला में हवाई यात्रियों कि संख्या अधिक है हवाई अड्डा बन जाने से रोजगार की आपार सम्भावना खुल जाएगी?4. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में खगड़िया जिला में हवाई अड्डा बनाने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों?