क्या मंत्री, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के सासाराम में महान नेत्रा चिकित्सक एवं सासाराम के पूर्व विधायक डॉ0 दुखन राम का जन्म स्थान है;2. क्या यह बात सही है कि सासाराम में नगरवासी द्वारा महान नेत्रा चिकित्सक एवं सासाराम के पूर्व विधयक डॉ0 दुखन राम की प्रतिमा सदर अस्पताल सासाराम में लगाने की मांग बार-बार की जाति है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार सासाराम में महान नेत्रा चिकित्सक एवं सासाराम के पूर्व विधयक डॉ0 दुखन राम की प्रतिमा सदर अस्पताल सासाराम में लगाने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक नहीं तो क्यों?