Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1188Starred Question Listed

मूर्ति स्थापित कराना

श्री ऋषि कुमार (220) (ओबरा ) मंत्रिमंडल सचिवालय 17 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के संकल्प सं०-730, दिनांक -30/04/2007 के आलोक में बिहार के महानुभावों की मूर्ति लगाने हेतु समिति का गठन किया गया है एवं समिति के अनुमोदन के बाद राज्य में चयनित स्थान पर महानुभाव की मूर्ति लगाना है;2. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा बस स्टैंड में पूर्व मंत्री स्व० राम विलास सिंह की मूर्ति की स्थापना हेतु जिला परिषद् औरंगाबाद द्वारा प्रस्ताव पारित कर जिला परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी,औरंगाबाद को सूचना दी गयी लेकिन आजतक उक्त स्थान पर  मूर्ति स्थापित करने का आदेश उक्त समिति द्वारा नही दिया गया है, जब कि शहर में अनेकों महानुभावों की मूर्ति संकल्प सं०-730 दिनांक- 30/04/2007 के बाद उक्त समिति से आदेश लेकर लगायी गयी है ;3.यदि उपयुक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उपर्युक्त खंड-2 में वर्णित अन्य महानुभावों यथा श्री सतेन्द्र नारायण सिन्हा एवं श्री शंकर दयाल सिंह की तरह पूर्वमंत्री स्व० राम विलास सिंह की मूर्ति कबतक स्थापित कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
17 मार्च, 2025
Member
श्री ऋषि कुमार (220) (ओबरा )
Department
मंत्रिमंडल सचिवालय
Ministry
मंत्रिमंडल सचिवालय
MLA Profile
Rishi Kumar (220)
Rishi Kumar (220)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Obra-Aurangabad (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
07 Aug 1979