क्या मंत्री , वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलार्न्तगत बहादुरगंज प्रखण्ड के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 2008 से 2013 के बीच में किसानों को के0सी0सी0 का ऋण दिया गया था;2.क्या यह बात सही है कि उक्त बैंक से किसानों द्वारा लिए गये ऋण के सूद एवं मूलधन का भुगतान आज तक नहीं किया गया है;3. यदि उपर्यक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो, क्या सरकार किसानों द्वारा उक्त बैंक से लिए गये ऋण का सूद माफ करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?