क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखण्ड के बॉसबाड़ी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नं0-9 में कोशी नहर पर पुल नहीं रहने के कारण लोगों को सिंचाई करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थान में कबतक पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?