क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला सहित संपूर्ण प्रदेश में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने की दिशा में प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है एवं पुलिस के कामकाज की साप्ताहिक समीक्षा का निर्णय लिया गया है जिससे क्षेत्र विशेष में दर्ज कांडों के अनुसंधान तथा स्पीडी ट्रायल की स्थिति की भी ससमय समीक्षा हो;2. क्या यह बात सही है कि नियमित रात्रि गश्ती और रोको टोको अभियान चलाने से अपराधियों को किसी भी वक्त पुलिस से सामना होने का डर बना रहता है, इसलिए वे बेखौफ होकर किसी भी अपराध को अंजाम नहीं दे सकते;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार लापरवाह पुलिस कर्मियों को दंडित एवं निर्देशों पर अमल करने वालों को पुरस्कृत करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?