क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया नगर निगम के डीएवी चौक से मधुबनी थाना तथा ईस्ट ब्लॉक के महेंद्रपुर से मुफसील थाना की दुरी काफी ज्यादा है;2. क्या यह बात सही है कि नगर निगम अंतर्गत डीएवी चौक के आसपास 4-5 वार्ड की आबादी लगभग तीस हजार तथा महेन्द्रपुर चौक से पाँच पंचायत की आबादी लगभग 35 हजार है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोनों स्थानों पर थाना/टीओपी स्थापित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?