क्या मंत्री,सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि स्व० पप्पु कुमार उर्फ़ तारकेश्वर पंडित की निर्मम हत्या दिनांक-04.04.2024 को नौरंगियाँ, थाना -लखौरा, मोतिहारी में की गयी है , जिस संबंध में लखौरा थाना में कांड सं0-17/24 दर्ज हुआ है, परन्तु नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है;2. क्या यह बात सही है कि नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में लखौरा थाना कांड सं0-211/23, 229/22, 319/22, 481/23, 390/23, 847/22, 829/24, 319/22, 155/21, 223/23 दर्ज है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?