क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बारसोई अनुमंडल से कटिहार जिला मुख्यालय की दूरी 60कि०मी० है जिसके कारण उक्त अनुमंडल क्षेत्र की आबादी को जिला मुख्यालय में कार्यों का निष्पादन कराने में कठिनाई होती है; यदि हां, तो सरकार कब-तक उक्त अनुमंडल को जिला का दर्जा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?