क्या मंत्री , गन्ना उद्योग विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय लक्ष्य 2660.00 लाख रूपये के विरूद्व वित्तीय उपलब्धि 350.79 लाख रूपया मात्र है;2. क्या यह बात सही है कि आधार बीज उत्पादन प्रोत्साहन राशि खर्च करने का वित्तीय लक्ष्य 210.00 लाख रू० के विरूद्व वित्तीय उपलब्धि 0.00, प्रमाणित बीज उत्पादन प्रोत्साहन कार्यक्रम पर खर्च का वित्तीय लक्ष्य 310.00 लाख रूपये के विरूद्व, वित्तीय उपलब्धि 0.52 लाख रू०, अंतरवर्ती खेती करने हेतु वित्तीय लक्ष्य 24.00 लाख रू० के विरूद्व वित्तीय उपलब्धि 0.00 गन्ना के साथ मसूर, राई, सरसों की अन्तवर्ती खेती पर वित्तीय लक्ष्य 19.92 लाख के विरूद्व 1.20 लाख, कार्बनिक उर्वरक कम्पोस्ट के क्रय पर अनुदान का लक्ष्य 265.85 लाख रू० के विरूद्व अब तक वित्तीय उपलब्धि मात्र 9.97 लाख रू० है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मकहैं तो, सरकार द्वारा निर्धारित वित्तीय लक्ष्य के विरूद्व अब तक राशि खर्च नहीं होने का क्या औचित्य है ?