क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया प्रखंड के चुहड़ी बाजार में एक भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं होने के कारण स्थानीय व्यवसायियों के साथ-साथ आमजनों को बैंक संबंधित कार्यों में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक चुहड़ी बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?