क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत कोचाधामन प्रखण्ड- में ओ.पी. थाना, धनपुरा का अपना भवन नहीं रहने के कारण कार्य संचालित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त ओ.पी. थाना का अपना भवन निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?