क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना में केस नं०-203/24,दिनांक-30.06.2024 दर्ज है जिसमें अज्ञात अपराधियों ने फिनो पेमेन्ट बैंक सी०एस०पी० को लूटकर दो लोगों की हत्या कर दिये जाने का जिक्र है;2. क्या यह बात सही है कि पुलिस की उदासीनता के कारण अभी तक न तो केस का उद्दभेदन हो सका है और ना ही उक्त दोहरे हत्याकांड के 25000रु० के इनामी अपराधी अबतक गिरफ्तार हुए हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त केस का उद्दभेदन कर अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?