क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला अंतर्गत सराय प्रखण्ड के एकगंर सराय थाना भवन एवं तेलहाड़ा थाना भवन से मण्डाछ पंचायत की दूरी 11कि0मी0 से अधिक है जिसके कारण पुलिस को रात्रि गश्ति करने में कठिनाई होती है।2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत में कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर पुलिस को पहुँचने में देरी होती है3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मण्डाछ पंचायत के मण्डाछ गाँव में पुलिस चॉकी खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?