क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही हैं, कि पटना जिला अंतर्गत अंचल दुल्हन बाजार ग्राम-पीढ़ी में खाता सं0-363, खेसरा सं0-596, रकवा-2एकड़, 86 डीसमिल, जो पीर मजार की जमीन है जहाँ मुस्लिम समुदाय के लोग जमीन के आधे हिस्से पर पीर के मजार पर चादर चढ़ाते हैं, तथा शेष जमीन पर मृतकों के पार्थिव शरीर को दफन किया जाता हैं?2. क्या यह बात सही हैं कि कुछ दबंग प्रवृति के लोग आए दिन उक्त जमीन पर दखल कब्जा कर विवाद पैदा करने की कोशिश करते हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार पीर के मजार और कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?