क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग,यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के संकल्प संख्या- 1003, दिनांक- 22.01.2021 द्वारा सभी संविदा कर्मियों के लिए मानदेय बढ़ोतरी, ई.पी.एफ. तथा नियमितीकरण हेतु प्रावधान किए गये है;2. क्या यह बात सही है कि सचिवालय से लेकर प्रखण्ड तक के कार्यालयों में संविदा के आधार पर आशुलिपिक, चालक, कार्यालय परिचारी पदों पर कर्मी कार्य कर रहे हैं एवं उनका मानदेय सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा पुर्ननिर्धारित किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं,तो क्या सरकार संविदा कर्मियों के मानदेय में ई.पी.एफ. अंशदान का जिक्र तथा इनका नियमितीकरण करने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?