क्या मंत्री ,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यह बतलाने का कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में दशकों से बसे गरीब भूमिहीनों के पास किसी भी तरह के भूमि का दस्तावेज नहीं होने के कारण सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेतु भूमि सर्वे से भूमि से बेदखली होने का खतरा बना हुआ है, यदि हाँ तो सरकार राज्य में गरीब भूमिहीन को चिन्हित कर भूमि का वासगीत पर्ची उपलब्ध कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?