क्या मंत्री ,शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि : - 1.क्या यह बात सही है कि अरवल जिला अंतर्गत अरवल प्रखंड के भूसुड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय को तीन साल के दौरान प्राथमिक विद्यालय से मध्य विद्यालय व +2 उच्च विद्यालय के रूप में उत्क्रमित किया गया है और +2 तक के छात्रों के लिए प्राथमिक विद्यालय का बना महज दो,तीन कमरों में ही पढ़ाई हो रही है; 2.क्या यह बात सही है कि छात्रों की पढ़ाई भवन के अभाव में प्रभावित हो रहे हैं; 3.क्या यह बात सही है कि विद्यालय के लिए भवन बनाने हेतु पंचायत सभा में चयनित जमीन जिसका खाता–120,प्लाट–157 मौजा–भुसुडा,थाना नम्बर 17 होने के बावजूद विद्यालय का भवन निर्माण नहीं हो पा रहा है; 4.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो,क्या सरकार भूसुड़ा गांव में विद्यालय के लिए प्रस्तावित जमीन पर विद्यालय का भवन निर्माण करने का विचार रखती है;नहीं तो क्यों ?