क्या मंत्री, गृह विभाग बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत बैकुंठपुर प्रखंड के बॉसघाट मंसूरिया एवं कतालपुर कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने से अतिक्रमण किया जा रहा है एवं असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है; यदि हॉ तो सरकार कब तक उक्त दोनों कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?