क्या मंत्राी, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि जिला- गोपालगंज अन्तर्गत बैकुठपुर विधान सभा क्षेत्र के बखड़ी पंचायत के मुंजा में 10+2 विद्यालय का नव भवन निर्माण हो चुका है; यदि हाँ तो सरकार उक्त नवनिर्मित विद्यालय भवन में पठन- पाठन की व्यवस्था कब तक शुरू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?