क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि जिला- गोपालगंज अन्तर्गत बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र में एक भी महाविद्यालय नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के छात्र/छत्राओं को उच्चतर पठन-पाठ हेतु लगभग 35 कि०मी० दूर गोपालगंज या 40 किमी० दूर सिवान या मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, छपरा जाना पड़ता है, जबकि सरकार की स्पष्ट नीति है कि 15 से 20 किमी० की दूरी के अन्दर छात्र/छात्राओं की उच्च शिक्षा की सुविधा दी जायेगी; यदि हाँ तो सरकार उक्त क्षेत्र में कब तक एक महाविद्यालय खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?