क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि जिला-गोपालगंज अन्तर्गत एन0एच0 90 मोहम्मदपुर से लखनपुर गोलम्बर तक जो एन0एच0227ए से जुड़ती है; उक्त पथ संर्कीण होने के कारण प्रतिदिन यु0पी0 सहित अन्य प्रदेशों से आने-जाने वाले मालवाहक वाहन एवं छोटी वाहनों से रोड में दुर्घटना होती रहती है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त पथ का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?