क्या मंत्री , वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सोनवरसा प्रखण्ड अन्तर्गत विशनपुर आधार पंचायत के अररिया ग्राम की जनसंख्या 15 हजार है;2. क्या यह बात सही है की वर्तमान में अररिया ग्राम में कोई सरकारी बैंक की शाखा नहीं है, जिस कारण जनता को कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त ग्राम में सरकारी बैंक की शाखा खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?