क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अन्तर्गत मोरवा प्रखण्ड के चकपहाड़ पंचायत के वार्ड नं0-3 में कब्रिस्तान अवस्थित है, जिसका खाता पुराना-72, नया-203 तथा खेसरा-पुराना 11 नया-22 हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं रहने से आवारा पशुओं तथा असमाजिक तत्वों का कब्रिस्तान में प्रवेश होता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?