क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज थाना की च हारदिवारी अपूर्ण रहने के कारण असुरक्षा के साथ-साथ आवारा पशुओं के आवागमन से कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;2.क्या यह बात सही है कि थाना परिसर में बना भवन क्षतिग्रस्त होकर सीपेज होते रहने से कर्मियों को कार्य संचालन के साथ-साथ रहने में भी असुविधा होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार नरपतगंज थाना परिसर की घेराबंदी के साथ-साथ पुराने भवन का पुनः निर्माण करवाते हुए आदर्श थाना निर्माण का विचार रखती है; नहीं , तो क्यों ?