क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड में जोरावरपुर पंचायत के नयागांव, कोलवारा ग्राम पंचायत सहित गोगरी प्रखंड के देवठा में सरकारी बैंक कि शाखा नहीं होने से आमजनों को अपने पंचायत से 6 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है, जिस कारण खास कर महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थानों पर बैंक की शाखा खोलने से आमजनों सहित व्यापारियों को सहूलियत होगी;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं ,तो सरकार कब तक उक्त स्थानों पर बैंक की शाखा खोलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?