क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि -क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के महदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 05 में सुरेंद्र प्रसाद सिंह कन्या उच्च विद्यालय का संचालन कई वर्षों से हो रहा था, किन्तु इस विद्यालय को बंद करने से छात्राओं को अब 2 से 3 किलोमीटर दूर उच्च विद्यालय जाना पड़ता है जिससे उन्हें को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त कन्या उच्च विद्यालय को फिर से शुरू करने का विचार रखती है , नही तो क्यों ?