क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत प्रखंड खिजरसराय के ग्राम पंचायत हथियामा के ग्राम जगडीहा में राजकीय मध्य विद्यालय की घेराबंदी एवं शौचालय का निर्माण आज तक नहीं कराया गया है, जिसके कारण बच्चों के पठन-पाठन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त ग्राम के राजकीय मध्य विद्यालय की घेराबंदी एवं शौचालय निर्माण कब तक करवाने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?