क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत NTPC कहलगांव इकाई द्वारा ऐश पौंड से ऐश की ढुलाई करने वाले वाहनों में विगत कई वर्षों से ऐश (छाई)की ओवरलोडिंग से सड़के क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे सरकार के राजस्व की बर्बादी हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक एनटीपीसी कहलगांव के ऐश पौंड से एनटीपीसी की मिलीभगत से धड़ल्ले से हो रहे ओवरलोडिंग पर रोक लगाने एवं मामले की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों को दंडित करने का विचार रखती हैं, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?