क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत की किसी भी अनुसूचित जाति बस्ती में कोई सामुदायिक भवन नही है जबकि उक्त पंचायत के मौजा-गैरा की अनुसूचित जाति बस्ती के खाता नं0-628, खेसरा नं0-4057 रक्बा- 2 एकड 10 डी0 में गैरमजरूआ भूमि उपलब्ध है,यदि हां तो सरकार कब तक उक्त स्थान पर सामुदायिक भवन -सह -वर्क शेड का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यो ?