क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि किशनगंज प्रखण्ड-कोचाधामन के दक्षिण टोला असुरा में नया प्राथमिक विद्यालय अवस्थित है जिसमे अतिरिक्त वर्ग कक्ष एवं चाहरदीवारी का निर्माण नही रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा एवं कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष एवं चाहरदीवारी का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नही तो क्यो ?