क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत बनकटवा प्रखण्ड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय- जितना, ललुआ, पासवान टोला, बड़ा पकही एवं मुसहरी टोला गोबिन्दपुर का भवन एवं भूमि नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राए खुले आसमान में बैठ कर पढ़ने को विवश है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय के लिए भूमि एवं भवन कब तक उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?