स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-18 नवम्बर 2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक " सरकारी शिक्षक कोचिंग में नहीं पढ़ा सकते के आलोक में क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि प्रदेश के सरकारी शिक्षकों को निजी कोचिंग संस्थानों में क्लास लेने में पाबंदी की गई है;2.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया से सटा हुआ नौतन एवं बैरिया प्रखंड का मुख्यालय होने के कारण सभी शिक्षक अपने विद्यालय के पास निवास नही करते हुए जिला मुख्यालय बेतिया में निवास करते हैं तथा निजी कोचिंग संस्थानों में सुबह-शाम क्लास लेने का काम करते हैं;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वैसे शिक्षकों को चिन्हित कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?